Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

24 मार्च तक चलेगा आज से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
24 मार्च तक चलेगा आज से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 2023-23 आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 24 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। सीपी राधाकृष्णन का यह पहला अभिभाषण होगा। सत्र के दौरान तीन मार्च को हेमंत सरकार साल 2023-24 के लिए बजट पेश करेगी।

सदन के बाहर इरफान अंसारी ने कहा- बीजेपी के नेताओं ने हंगामा किया तो उठा के फेंक देंगे। विधानसभा परिसर में गहमागहमी बढ़ी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चंपाई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो समेत कई मंत्री और विधायक विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा यदि बजट सत्र के दौरान हंगामा किया तो उसे उठवाकर फेंक देंगे।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है। 

सुबह 11:30 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। राज्यपाल की आगवानी के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों के बार बताया साथ ही सरकार की कार्ययोजना को भी विस्तार से बाताया। राज्यपाल ने अभिभाषण खत्म होने के बाद हाथ जोड़कर माननीयों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर मैंने स्पीच में कहीं गलत पढ़ा हो तो मुझे माफ करना।

विज्ञापन