Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में रविवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कुलदीप उरांव (30)और दिलीप उरांव (29)के रूप में हुई। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार को बालूमाथ पहुंचाने बाइक से आये थे। रिश्तेदार को बालूमाथ छोड़कर दोनों रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले ली और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन