Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, मेडिका में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, मेडिका में भर्ती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है। घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। डॉक्टरों को आम लोग और मरीज के तीमारदार जगह-जगह निशाना बना रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी डॉक्टरों को गाली-गलौज व मारपीट किये जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,065