Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रखी केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रखी केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के झुमरियाटांड़ गुमो में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, अधीक्षण अभियंता केंद्रीय विद्यालय अनुज मिंज, डीपी पटेल मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए कोशिश की जा रही है।

शिक्षा का हब बनता जा रहा कोडरमा : नीरा यादव
विधायक नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला शिक्षा के क्षेत्र में हब बनता जा रहा है। सतगावां डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है, इंजीनिरिंग कॉलेज भी बनकर तैयार है। वहीं कोडरमा मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। अब उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, शिक्षा इसी क्षेत्र में मिल जायेगा। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रशांत चैबे, केंद्रीय विद्यालय प्रिंसिपल उमेश कुमार के अलावा कई स्थानीय व अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,069