Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सुखदेवनगर इलाके में चल रहा था खुलेआम मटका, कोतवाली एएसपी की टीम ने मारा छापा, 6 गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुखदेवनगर इलाके में चल रहा था खुलेआम मटका, कोतवाली एएसपी की टीम ने मारा छापा, 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर, इरगु टोली में मटका खुलेआम चल रहा है। इसका खुलासा आज तब हुआ, जब कोतवाली एएसपी मुकेश लुनियात की टीम ने टुट्टू सिंह के घर में छापा मारा। एएसपी की टीम ने टुट्टू सिंह के घर से 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में टुट्टू सिंह का बेटा, शन्तु समेत 6 लोग शामिल है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पूर्व मटका संचालक टुट्टू सिंह मौके से फरार हो गया। एएसपी की टीम ने गिरफ्तार जुआड़ियों को पकड़ कर सुखदेवनगर थाना के हवाले सौंप दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 131,701