Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

देवघर : छात्रा की मौत के बाद परिजनों-ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देवघर : छात्रा की मौत के बाद परिजनों-ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम
विज्ञापन

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के नया कुशमाहा गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ने पर परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शनिवार को देवघर-सुल्तानगंज मुख्य के दर्दमारा बॉर्डर पर टायर जलाकर घंटों सड़क जाम रखा। 

सड़क जाम कर परिजन आरोपी की गिरफ्तारी व उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतका की मां सुमित्रा देवी सहित अन्य लोगों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी गांव के सुखी ताती, सुधीर ताती व दुःखी ताती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर छोड़ दिया। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि समझाने गयी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों के साथ उलझ गये।

विज्ञापन