Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चावल दिवस : कार्डधारकों को एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चावल दिवस : कार्डधारकों को एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चावल दिवस पर शनिवार को कार्डधारियों को दो महीने का राशन दिया जायेगा। इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण करने का आदेश दिया है। 

चावल दिवस पर जनवरी 23 और फरवरी 23 के आवंटित खाद्यान्न का वितरण अनिवार्य रूप से करने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने 25 फरवरी को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रूप से मनाते हुए जनवरी 2023 और फरवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया है। जनवरी 23 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध 83 प्रतिशत और फरवरी 23 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध मात्र 20 प्रतिशत ही वितरण किया गया है।

 रांची जिला में जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को लेकर चावल दिवस का आयोजन करने के लिए पूर्व में ही रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिशा निर्देश दिये गये थे। विभागीय निर्देश के अनुसार उपायुक्त द्वारा प्रत्येक महीने की 15, 16, 25 और 26वीं तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,599