Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : लगे थे चार आइइडी, बाल-बाल बचे सुरक्षा बल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : लगे थे चार आइइडी,  बाल-बाल बचे सुरक्षा बल
विज्ञापन

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। जिले में गोईलकेरा थानाक्षेत्र के वनग्राम मेरालगढ़ा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलती है। सुरक्षा बलों ने चार देशी बम (आइइडी) बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

इसको लेकर झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चार बारूदी सुरंगों को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंगें सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर लगायी गयी थीं। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान लगातार जारी है जिससे घबरा कर नक्सली इस तरह की वारदात से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं लेकिन सुरक्षा बल पूरी सावधानी से अपने अभियान को अंजाम दे रहे हैं। 17 फरवरी को नक्सलियों ने पश्चिम सिंहभूम जिले में जमकर उत्पात मचाया था। 

नक्सलियों ने इस दौरान एक पंचायत भवन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इसके अलावा एक पुलिया भी आईईडी से ध्वस्त कर दी है। नक्सलियों ने पेड़ को काटकर बीच सड़क पर डालकर आवागमन बाधित कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,073