- सिजुआ 10 में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में भी हुए शामिल
टीम एबीएन, कतरास (धनबाद)। कतरास लिलोरी मंदिर में स्थित कतरी नदी बचाओ समिति के सदस्यों के आग्रह पर मां लिलोरी मंदिर पहुंचे बीजेकेएमएस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह।बचाओ समिति के सदस्यों ने श्री सिंह को कतरी नदी के साफ सफाई एवं पूर्ण रूप से निर्माण हेतु समस्याओं से अवगत कराया।
श्री सिंह ने नदी के चारों और घूम कर जायजा लिया एवं हर सहयोग करने का विश्वास दिलाया। सिजुआ 10 नम्बर में सिजुआ ग्रामीणों द्वारा आयोजित 24 घंटा अखंड हरिकीर्तन में श्री सिंह शामिल हुए। अखंड हरी कीर्तन के सदस्यों ने स्वागत किया। मौके पर मुख्य यजमान छोटू रवानी, संजय रवानी, अजय रवानी, लालो भुइयां, संजय कुमार, विशाल चौहान आदि थे।