Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : तिलैया बस्ती में अखंड कीर्तन शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : तिलैया बस्ती में अखंड कीर्तन शुरू
विज्ञापन
  • धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में होता है भक्ति का संचार : विधायक

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोरमा)। तिलैया बस्ती बासंती दुर्गा मंडप के प्रांगण में जीर्णोद्धार तथा दुर्गा मंडप के पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि-कीर्तन का आयोजन किया गया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से हरिकीर्तन शुरू हुआ। शनिवार को पूर्णाहुति होगी। आरती के बाद भतों के बीच महाप्रसाद बांटा जायेगा।

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति भाव का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा एक धर्म नगरी है। धर्म के प्रति यहां के लोग आस्थावान हैं।  

मौके पर बसंती दुगार्पूजा समिति के सभी पदाधिकारी के अलावा पार्षद रूबी यादव, आशा देवी, पूजा समिति के निदेशक राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, संजय यादव, भुनु यादव, प्रदीप ठाकुर, दामोदर सिंह, भिखारी राणा, गुरु जी, भोला सिंह, रामचंद्र राम, सदस्यों में छोटू राम, दिनेश शर्मा, महावीर यादव, राजू यादव, सिकंदर शर्मा, संतोष शर्मा, प्रदीप साव, बिरजू राम, रवि यादव, रविंद्र सिंह, रामविलास सिंह, दुर्गा प्रसाद शाही और गोविंद शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,883