Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : केंद्रीय कारागार के पहरेदार की बंदूक छीन गोली मारी, 2 धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : केंद्रीय कारागार के पहरेदार की बंदूक छीन गोली मारी, 2 धराये
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले में गिरिडीह केंद्रीय कारागार के एक पहरेदार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहरेदार की पहचान शशिभूषण यादव के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के एक बयान के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां 3 अपराधियों ने पहरेदार यादव और बिहारी मंडल (कांस्टेबल) पर हमला कर दिया। बयान के अनुसार, अपराधियों ने कथित तौर पर पहरेदार की बंदूक छीन ली और उन पर गोली चला दी। फिलहाल, गिरिडीह मुफस्सिल थाने में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनिल कुमार ने कहा कि घटना के 6 घंटे के भीतर, दीपक कुमार और धनंजय कुमार नाम के 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पहरेदार की बंदूक और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,901