टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के मार्गदर्शन में जिले के किसानों व ग्रामीणों को बेहतर खेती करने, फसल के उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ राज्य सरकार की कृषि क्षेत्र के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
आज कृषि विभाग कोडरमा की टीम व स्वावलंबन गांव के टीम के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक करके सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सिंचाई योजना की जानकारी दी गई। जिला कृषि विभाग के टीम ने टपक सिंचाई योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।