टीम एबीएन, रांची। रांची के मारवाड़ी कॉलेज की ओर से डिजिटल फोटोग्राफी फिल्म निर्माण विभाग की ओर से 24 फरवरी को एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ मनोज कुमार करेंगे।
कोर्स डायरेक्टर डॉ सुशील कुमार अंकन ने बताया कि प्रदर्शनी में लगायी गयी तस्वीरों में से पांच तस्वीरों का चयन करके उन तस्वीरों का नंबर एक फीडबैक फॉर्म में भर कर जमा की जायेगी। इसके बाद प्रदर्शनी में लगायी गयी तस्वीरों को वोटिंग के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा।