Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ट्रेड लाइसेंस के लिए डोमचांच में चला अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ट्रेड लाइसेंस के लिए डोमचांच में चला अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में  नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस को लेकर सघन अभियान चलाया गया। इस क्रम में चक्रम मॉल एवम अंकित जनरल स्टोर/ हलचल दुकान का कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा ट्रेड लाइसेंस की मांग की गई, जिसके उपरांत उनके द्वारा ट्रेड लाइसेंस नहीं दिखाया गया।

तदुपरांत उनके परिसर को सील करते हुए 25,000 का चालान किया गया। इस क्रम में बोनफायर रेस्टोरेंट्स स्पोर्ट फाइन के रूप में 15,000 रुपये की राशि वसूली गयी। साथ ही साथ स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास भी ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके उपरांत 25,000 रुपये का चालान किया गया। 

इस अभियान में प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी कोडरमा, नगर प्रबंधक एवं राजस्व शाखा के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। यह अभियान निरंतर अभी चलाया जायेगा। नगर पंचायत डोमचांच सभी क्षेत्र वासियों से अपील करता है कि सभी कोई ससमय ट्रेड लाइसेंस एवं अपना होल्डिंग टैक्स जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,455