Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कौशल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के छात्र-छात्राओं को बुधवार को औद्योगिक भ्रमण पर सरजना चौक स्थित जिनेथ इंफोटेक का भ्रमण कराया गया।

ज्ञात हो कि मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों की पढ़ाई होती है जिसमें आइटी/ आइटी इएस, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी प्रमुख है। पाठ्यक्रम के अंतर्गत आन गेस्ट लैक्चर एवं आॅन द जॉब ट्रेनिंग का भी प्रवधान है जिसे इस भ्रमण के अंतर्गत पूरा किया गया। 

9वी से 12वीं के छात्र-छात्राओं को इससे पूर्व भी विभिन्न औद्योगिक भ्रमण में ले जाया गया था। इस भ्रमण के द्वरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और जागरूक नजर आये। प्रधानाध्यापक श्री आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर पूनम कुमारी एवं अंबरीन ताबा के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,902