Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : एकलव्य क्लब मरकच्चो ने यंग स्पोर्टिंग झुमरी तिलैया को 7 विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : एकलव्य क्लब मरकच्चो ने यंग स्पोर्टिंग झुमरी तिलैया को 7 विकेट से हराया
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में एकलव्य क्लब और यंग स्पोटिंग के बीच मैच खेला गया। यंग स्पोटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 81 रन बनाये। जिसमें आरिफ अंसारी 28 और समयक जैन ने 14 रनो का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए एकलव्य क्लब की ओर से कन्हैया लाल 4  और शिवम सांडिल्य ने 3 विकेट लिए ।बाद में बल्लेबाजी करने उतरी एकलव्य क्लब ने 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे सूरज राज 45 और धीरज कुमार  ने 14 रन बनाये। मैन आॅफ द मैच एकलव्य क्लब के कन्हैया लाल को पुलिस लाइन के हवलदार अजीत कुमार यादव  ने  दिया। 

 मैच में अंपायर सपन कुमार और आशीष यादव  तथा  स्कोरर रवि यादव थे। मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकु, अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा,  आलोक पांडे, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, रवि यादव,   सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,996