Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री श्याम मित्र मंडल का 16वां फाल्गुन वार्षिक उत्सव पर खूब उड़े अबीर गुलाल, खेली गयी फूलों की होली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मित्र मंडल का 16वां फाल्गुन वार्षिक उत्सव पर खूब उड़े अबीर गुलाल, खेली गयी फूलों की होली
विज्ञापन
  • हम हारे हारे हारे, आप हारे के सहारे... पर झूम उठे श्रद्धालु  

टीम एबीएन, कोडरमा। श्री श्याम मित्र मंडल का फाल्गुन वार्षिक उत्सव का आयोजन झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात्रि में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार के अलावा अखंड ज्योत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली की आगाज एवं ढब चाग की धुन पर श्रद्धालु भक्त अबीर गुलाल एवं फुलों की होली खेल कर फाल्गून की आगाज कर दी।

मौके पर दीपक बंसत के द्वारा हम हारे हारे हारे, आप हारे के सहारे... पंकज केसरी ने भुलु न तेरा प्यार का दास हूं तेरा... गिरधारी सोमानी कई दिनों के बाद फाल्गुन रूद्र आयी... मनोज लडढा ने श्याम धनी को आयो बुलाओ... ममता चौधरी चालो खाटुधाम जहां बिराजे श्याम... सुधा पचिसिया ने बाबा का लेकर नाम करोगा जो भी काम... सीमा सहल ओ दर्जी सिल दी निशान मैने खाटु जाना से... ब्यूटी सिंह ने अछुतम केशवम कृष्णा दामोदरम कौन कहता है कि भगवान आते नहीं... संगीता जेठवा ने होलिया में उडे रे गुलाल... साक्षी भदानी ने खाटु का फाल्गुन त्योहार जिसने देखा पहली बार श्याम का दिवाना हो गया... जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को खुब झुमाया। 

मौके पर मंच का संचालन गिरधारी सोमानी ने किया। मौक पर श्याम सुंदर सिंघानियां, विष्णु खटोर, बृजमोहन माहेश्वरी, रंजीत चौधरी, प्रदीप खाटुवाला, बिनोद पिलानियां, पप्पु सिंह, संजय खेमानी, रनधीर कपसिमं, अनुप खाटुवाला, रमेश कंदोई, अजय शर्मा, विभुति कुमार कांतेय, दिलीप अग्रवाल, मनोज चौधरी, सुरेश पचीसिया, अमित गुप्ता, विमल पचिसिया, गिरिधारी फतेश्रिया, पंकज तरवे, प्रवीन सिंह, सुशील पोगोलिया, कदम सवरागी, प्रवीन पटेल, विवेक सहल, दिपेश जेठव, प्रमोद जायसवाल, गणेश मंजूमदार, अशोक चौधरी, सुनील लोहिया, सुधीर गुटगुटिया, राजेन्द्र वर्मा, मीरा खाटुवाला, रीता सोमानी, कविता माहेश्वरी, लता बंसत, मधु सिंह, अनिता गुटगुटिया, दिव्या शर्मा, लक्ष्मी देवी सिंघानियां, मधु कंदोई, शोभा खटोर, सुधा पचिसिया, कुसुम चौधरी, रश्मिी पचिसिया, सरस्वती फतेहसरिया, सोनी जयसवाल, सरीका जायसवाल, शालिनी तरवे, हेमा लोहिया, रीना वर्मा, बबिता कपसिमें, मीना पटले सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,794