Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

24 घंटे में हाथियों ने पांच लोगों को पटक-पटककर मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
24 घंटे में हाथियों ने पांच लोगों को पटक-पटककर मार डाला
विज्ञापन
  • झारखंड में हाथियों का दहशत... रातभर जागते रहे गांववाले 

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा में जंगल से भटके हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों ने जिले के भंडरा में सोमवार की शाम को एक और ग्रामीण की जान ले ली। इस प्रकार 24 घंटे में हाथी ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 

हाथी के खौफ से अधिकारियों, ग्रामीणों और पुलिस के जवान को भी घरों की छत पर छिपकर कई घंटे गुजारना पड़ा है। हाथी अभी भी भंडरा थाना क्षेत्र के बिछिया टोली में जमे हुए हैं। 5 लोगों की मौत के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

हाथी के खौफ से ग्रामीण अपने घर में नहीं जा रहे हैं। वन विभाग की टीम और जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए हाथी से दूर रहने को कहा गया है। वहीं ग्रामीणों को सुरक्षित रखने को लेकर उन्हें गांव से दूर स्कूल और सरकारी भवनों में रखा गया है। 

वहीं हाथी को भगाने को लेकर वन विभाग ने पुरुलिया बंगाल से टीम बुलाई है। हाथी के दहशत से घर में चूल्हा नहीं जला है। भंडरा में पांच लोगों की हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। 

हालांकि जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम जल्द ही हाथी को क्षेत्र से जंगल की ओर खदेड़ने की बात कह रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीण सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। फिलहाल, 11 हाथियों के झुंड के लोहरदगा के गांव में भटकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन