Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जिला योजना समिति (ग्रामीण) के लिए 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जिला योजना समिति (ग्रामीण) के लिए 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
  • निर्वाचित सदस्यों को पीठासीन अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। ग्रामीण क्षेत्र से जिला योजना समिति-2023 के सदस्यों की निवार्चन प्रक्रिया आज पलामू समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में संपन्न हो गयी। जिला योजना समिति (ग्रामीण) के लिए कुल 13 सदस्यों के निवार्चन हेतु 13 अभ्यथिर्यों ने अपना नाम निर्दिष्ट किया। 

इसके उपरांत सभी 13 अभ्यर्थियों को पीठासीन अधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। साथ ही निर्वाचित सभी योजना समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।

सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में खुशबू कुमारी, सुदामा प्रसाद, रिंकी कुमारी, विजय कुमार, अरविंद सिंह, जय शंकर कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार जायसवाल, संजू देवी, फजायल अहमद, आलोक कुमार सिंह, रामलव प्रसाद एवं माया कुमारी शामिल हैं।

निर्वाचन के मौके पर पीठासीन अधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह सहित जिप अध्यक्ष निवार्चन प्रक्रिया में अजय पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, रामलखन राम, संजय प्रसाद, राजन बाख्ला आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन