Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : बर्ड फ्लू की दस्तक को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बर्ड फ्लू की दस्तक को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
  • करीब 600 मुर्गियों की हो चुकी है मौत, भोपाल की रिपोर्ट का इंतजार

टीम एबीएन, रांची। बोकारो के सरकारी पॉल्ट्री फार्म हाउस में लगातार हो रही मुर्गियों की मौत और कोलकाता के लैब में हुई रैपिड एंटीजन टेस्ट में बर्ड फ्लू की वजह से मौत की पुष्टि के बाद पशुपालन महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। बर्ड फ्लू की अंतिम पुष्टि के लिए मान्य आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लिए मुर्गियों के सैंपल को भोपाल स्थित हाई सिक्युरिटी एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब ध्य प्रदेश भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हो जायेगा कि अचानक मुर्गियों के मरने की वजह क्या है।

पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके, रांची के निदेशक डॉ विपिन बिहारी महथा 4 फरवरी को पहली बार जानकारी मिली कि बोकारो के गवर्नमेंट पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है। 06 फरवरी को विशेष टीम रांची से बोकारो गयी और पोस्टमॉर्टम में पाया कि मौत की वजह पास्चरेला नाम की बीमारी हो सकती है। रांची वेटनरी कॉलेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसी बीमारी की वजह से मौत की संभावना जतायी गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,124