- थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह किये गये सम्मानित
टीम एबीएन, कटकमसांडी। प्रखंड क्षेत्र मां काली मंदिर छडवा डैम में बली पूजा का आयोजन किया गया। मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में मंदिर समिति के ओर से मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बली पूजा नहीं किया जा रहा था। मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में प्राण प्रतिष्ठा के 21दिनो के बाद बली पूजा करने का फैसला लिया गया।
वहीं मंदिर का समय सारणी भी तय किया गया, सुबह 7 से 1 बजे तक तथा 1 से 2 बजे तक मंदिर का पट बंद और 2 बजे के बाद से मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार और पन्नू महतो तथा समिति के सदस्य के द्वारा शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
वहीं मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम के समिति के सभी सम्मानित लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद, कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड के अधिकारियों के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शांति व्यवस्था कायम रखने में काफी योगदान रहा था।
मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में आयोजित बली पूजा में शामिल कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व मुखिया पन्नू महतो, एस ई भागीरथ पासवान, पप्पू कुमार, बिनोद कुशवाहा, अनील कुशवाहा, बुधन महतो, राजेश कुशवाहा, खेमलाल महतो, अहिल्या देवी, ममता देवी, संतोष कुमार उर्फ मुन्ना, अशोक कुशवाहा, संजय कुमार, संतोष महतो, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू राणा, अजय कुमार, मंदिर पुजारी राजेश पांडे,सन्नी कुमार, राजेश कुशवाहा, छोटू राम, कृपाल महतो, अर्जुन कुशवाहा, विक्रम राणा, अनील साव, दीपक यादव, विनोद यादव,जगत किशोर कुमार, भोला राणा, विनय कुशवाहा, मनोज यादव, पंकज कुमार, आकाश राणा, कृष्ण कुमार, यादव, विजय कुमार, संजय मेहता, देवनारायण कुशवाहा, उमेश गुप्ता, दर्जनों की संख्या में उपस्थित थे।