टीम एबीएन, हजारीबाग। आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग के द्वारा समाज के लिए समर्पित दिवंगत स्वर्गीय सुनील कुमार सिन्हा जी की श्रद्धांजलि सभा स्थानीय जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा की अगुवाई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिवर नंदन प्रसाद की उपस्थिति में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने की।
तत्पश्चात स्व सुनील कुमार सिन्हा का समर्पण जो समाज और महासभा के लिए था उनकी कुछ उपलब्धियों और उनके कार्यों की एक स्मृति चिह्न उनके सारे परिवार के समक्ष उनकी धर्मपत्नी को जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी।
मौके पर उपस्थित घर के सभी सदस्यों के साथ महासभा के सभी सदस्यों ने अपने भींगे नयन से ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान अपने श्री चरणों में उन्हें जगह प्रदान करें।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा ने उनके परिवार को यह विश्वास भी दिलाया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हमेशा उनके परिवार के लिए हर वक्त खड़ी है। उक्त जानकारी समाज के शशि ने दी।