Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : पिकअप-टेंपो की सीधी भिड़ंत में तीन की मौत, पांच घायल

गुमला : पिकअप-टेंपो की सीधी भिड़ंत में तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
डुमरी (गुमला)। डुमरी थाना क्षेत्र के हडसरी मंदरिया टोली के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन से एक टेंपो की सीधी भिड़ंत में टेंपो सवार तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में किया जा रहा है। मृतकों में एकता केरकेट्टा (15), नीतू तिर्की (30) दोनों मंदरिया टोली एवं फौसी देवी (50) खेतली ग्राम की रहने वाली थी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों में मंगरिता देवी, वृंदा देवी दोनों खेतली ग्राम निवासी, प्रबिला देवी बरवाडीह, निकिता कुमारी परसा एवं नितेश कुमार हथलदा गांव के रहने वाले हैं। जिसमें घायल नितेश कुमार को सिर पर गहरी चोट लगी है वहीं बाकी लोगों की स्थिति सामान्य है। मौके पर पहुंची डुमरी पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु डुमरी अस्पताल भेज दिया है जबकि मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले चुकी है। जानकारी के अनुसार डुमरी साप्ताहिक हाट से बाजार कर घर लौट रहे टेम्पु वाहन जिसमें लगभग दस लोग सवार थे। भीखमपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन और टेम्पु में सीधी भिडंत हो गई जिससे टेम्पु पलट गई एवं उसके परखच्चे उड़ गए। टेम्पु वाहन का नंबर जेएच 07 जे 3461 है। टक्कर इतनी जोरदार थी की पूरब की ओर जाने वाली टेम्पु विपरीत दिशा में मुड़ गई। वहीं टेम्पु में सवार लोग सड़क पर इधर उधर बिखरे पड़े थे। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव के आक्रोशित युवाओं ने थाना प्रभारी से इस घटना को लेकर उलझ पड़े जिसे थाना प्रभारी व पुलिस प्रशासन ने समझाते हुए ग्रामीणों से कहा की जो भी वहां चालक दोषीदार हैं उन पर कारवाई की जायेगी और उन्हें सजा अवश्य मिलेगी। तब जाकर आक्रोशित युवाओं के द्वारा शव को उठाने दिया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,133