Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : साइकिल सवार स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : साइकिल सवार स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम प्रखंड में एक सड़क हादसा हो गया, हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंगरोड डूंगरी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया है। छात्रा की पहचान साक्षी श्रेया होरो के रूप में गयी, जिसकी उम्र महज 16 साल थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह छात्रा साइकिल से संत जोसेफ गर्ल्स हाई स्कूल हुलहुन्दू जा रही थी। इसी दौरान रिंगरोड पर अज्ञात टर्बो ट्रक चालक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद छात्रा साइकिल से गिर गयी, जिसके बाद ट्रक उसके उपर से गुजर गया। इस दौरान ट्रक छात्रा को करीब 20 मीटर दूर घसीटते ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी है।

सूचना मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गये। इस घटना से छात्रा के परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक है। बताया गया कि छात्रा पढ़ने में काफी तेज थी। वह सुबह घर से हंसते हुए निकली थी और घर से कुछ ही दूरी पर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। 

इधर, खरसीदाग ओपी पुलिस भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन की खोज में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,737