- चंद घंटों में 6 को उतारा मौत के घाट
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में हाथियों के आतंक से लोग दहशत में हैं। राज्य के कई जिलों में जंगली हाथियों का झुंड भ्रमण कर रहा है। रविवार को लातेहार, लोहरदगा, जामताड़ा और रांची के कुछ इलाकों में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। रविवार-सोमवार में इन हाथियों ने 6 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।
रविवार को हाथियों के आतंक का शिकार हुए लोगों में 2 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में एक लातेहार के चंदवा थाना के गरदाग गांव की और दूसरी लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के मसियातु गांव की रहने वाली थी। वहीं जामताड़ा प्रखंड के चलना पंचायत के एक पुरुष को हाथी ने कुचलकर मार डाला। सोमवार की सुबह खबर मिली है कि लोहरदगा जिले में हाथियों ने 3 लोगों को पटक-पटककर मार डाला। यह घटना भंडरा थाना क्षेत्र के अखिलेश्वर शिवधाम के पीछे स्थित एक गांव की है।