Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को मातृशोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को मातृशोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ पत्रकार व हिंदी दैनिक शुभम संदेश के स्थानीय संपादक संजय सिंह की माता व स्व राम जनम सिंह की पत्नी सुशीला सिंह का रविवार सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र प्रभात कुमार सिंह व संजय सिंह और दो पुत्रियों संगीता सिंह व संध्या सिंह के साथ ही भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। 

उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह दस बजे हरमू मुक्ति धाम में होगा। शव यात्रा संजय सिंह के कोकर स्थित निवास स्थल से निकलेगी। संजय सिंह की माता के निधन पर शुभम संदेश व लगातार मीडिया परिवार समेत कई पत्रकारों व अन्य लोगों ने शोक जताया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,543