टीम एबीएन, मुजफ्फरपुर (पटना)। मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। जहां बरूराज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 अपराध कर्मियों को रंगे हाथों धर दबोचा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी अपराध करने इकट्ठा हुए हैं और किसी लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम देंगे इसके बाद आनन-फानन में बरूराज थानाध्यक्ष संजय दुबे ने अपने वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए वक्त प्राप्त लोकेशन पर दल बल के साथ घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान तीन बाइक सवार चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा।
पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लोडेड हथियार बरामद किया है। साथ ही अन्य कई चीजें भी बरामद की गयी है। पूछताछ में सभी की पहचान बरूराज थाना क्षेत्र के चैनपुर कथौलिया के रोहित, आजाद, अभिषेक और महमदपुर गंग के छोटू सिंह के रूप में हुई हैं।
पूरे मामले पर रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीएससी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि पकड़े गये अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस को हाथ लगी है जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है पकड़े गये अपराधी कर्मी एक बार ही लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।