Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुशल शासक, रणनीतिकार और वीर योद्धा थे छत्रपति शिवाजी : रामटहल चौधरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुशल शासक, रणनीतिकार और वीर योद्धा थे छत्रपति शिवाजी : रामटहल चौधरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। छत्रपति शिवाजी सेना बूटी मोड़ के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी का जयंती आज अपराह्न 3 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक सीपी सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, समाजसेवी अरुण साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, भैरव सिंह, पायल सोनी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रसाद भी बांटा गया।

जयंती के पावन अवसर पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज मां भारती के अमर सपूत, असाधारण पराक्रमी, एक कुशल शासक, सैन्य रणनीतिकार, मुगलों का सामना करने वाला एक वीर योद्धा, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, भारतीय स्वाभिमान व सुशासन के प्रतीक राष्ट्र नायक थे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा शाहजी और माता जीजाबाई के शिवनेरी के दुर्ग में 19 फरवरी 1630 जन्म लिये छत्रपति शिवाजी महाराज बचपन से ही पराक्रमी व धर्म एवं संस्कृति के प्रति स्वाभिमानी थे। वे एक ऐसा योद्धा और मराठा राजा थे, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध कई युद्ध किया था और युद्ध में विजय प्राप्त किया। उनकी वीरता, रणनीति और नेतृत्व के चलते उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली थी। 

उन्होंने कहा मुगलों के विरुद्ध शिवाजी के युद्ध कौशल और रणनीति को सभी ने नमन करते थे। उनकी गुरिल्ला युद्ध कला दुश्मनों पर भारी पड़ती थी। चैथ और सरदेशमुखी पर आधरित राजस्व संग्रह प्रणाली की सहायता से उन्होंने एक मजबूत मराठा राज्य की नींव रखी थी। उन्होंने अपने स्वराज एवं हिंदुत्व के लिए मुस्लिम आक्रांताओं से सदैव लोहा लेते रहे।

कार्यक्रम में शिवाजी विकास समिति के संरक्षक डॉ रूद्र नारायण महतो, सचिव शंकर प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश कामदार, छत्रपति शिवाजी सेना के अध्यक्ष विकास कुमार, संगठन मंत्री राजन श्रीवास्तव, महासचिव विक्रम कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव सत्या कुमार, उपाध्यक्ष मनोज महतो, उपाध्यक्ष मनीष साहू, राजेंद्र केसरी, हेमंत कुमार, अभिनव साहू, प्रदीप साहू, निपुण सिंह, बलराम साह, रणधीर जी, समीर जी, विक्की जी, कृष्णा जी, विपुल जी, सतीश जी, रितिक जी, प्रताप जी, दीपक जी, विवेक जी, राकेश सिंह, मंटू दुबे जी, उदित जी, धनराज, शत्रुघ्न जी, आशीष जी, बसंत जी, दीपक प्रजापति, आरजे जी, नीतीश जी, अंकित जी, मोनू जी, अंकित जी, शुभम जी, अश्विनी जी, निखिल जी, सुधांशु जी, मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विक्रम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,126