Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिवसेना ने शिवाजी की जयंती पर रांची में निकाली भव्य शोभायात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिवसेना ने शिवाजी की जयंती पर रांची में निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शिवसेना रांची महानगर ने शिवाजी जयंती पर रविवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मोरहाबादी से करमटोली और बरियातू होते हुए बूटी मोड़ चौक स्थित शिवाजी चौक तक पहुंची। इसमें 150 बाइक पर सवार शिवसैनिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना छात्र नेता रोनित कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य प्रमुख दीपक सिंह एवं युवा सेना राज्य प्रमुख संदीप मुखर्जी शामिल हुए। सभी नेताओं ने बूटीमोड़ स्थित शिवाजी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। 

इस दौरान शिवसैनिकों ने जय भवानी और जय शिवाजी के नारे लगाये। रोनित कुमार ने कहा कि शोभायात्रा सनातन एकजुटता का प्रतीक है। छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी हिंदुओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,137