Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : पांकी घटना को लेकर शांति समिति की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : पांकी घटना को लेकर शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। जिले के पांकी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पांकी में जिस तरह से पिछले दिनों घटना घटी वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि समाज में उपद्रव फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

एसपी ने कहा कि कहा कि जिस तरीके से घटना घटित हुई है और जो बातें उनके सामने आयी है। उसके अनुसार उन्हें लगता है कि कहीं ना कहीं लोगों के मन में कोई और बात है जिसे लोगों को खुलकर रखनी चाहिए, ताकि प्रशासन को पता चल सके। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस तरीके से एसपी और डीसी की बातों को नजरअंदाज किया गया उससे भी लगता है कि कोई न कोई बात है। आज इस शांति बैठक में खुल कर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को भी खुलकर सामने आना चाहिए।

उपस्थित लोगों ने कहा कि शांति समिति में जिम्मेदार व्यक्तियों को शामिल करना चाहिए और गंभीर विषय पर तत्काल जिम्मेदार लोगों से मशविरा करनी चाहिए। एसपी ने सभी बातों को सुनने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।

मौके पर विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, राजद नेता चंद्रवंशी समेत कई, जदयू नेता राज नारायण पटेल, संतोष तिवारी समेत पांच विधानसभा के सभी गणमान्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन