Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : छत्रपति शिवाजी प्लस टू हाई स्कूल में मना वार्षिक समारोह

दारू : छत्रपति शिवाजी प्लस टू हाई स्कूल में मना वार्षिक समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू। दारू प्रखंड के इरगा पंचायत के बढवार में संचालित छत्रपति शिवाजी प्लस टू हाई स्कूल में वार्षिक समारोह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दारू थाना प्रभारी अमित कुमार सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि अमित कुमार का स्वागत विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने पुष्प वर्षा कर किया। 

मुख्य अतिथि अमित कुमार और विशिष्ट अतिथि सावंत इंटर कॉलेज के सचिव अनुरंजन कुमार ने और विद्यालय निर्देशक सह प्रधानाध्यापक सिकंदर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों तथा पत्रकारों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सिंगल डांस, ग्रुप डांस और छोटे छोटे हास्य नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों के मन को मोह लिया।

 मुख्य अतिथि अमित कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छोटे छोटे बच्चे जानते हैं कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। आप सभी बच्चे आने वाले कल का भविष्य है।  अनुशासन का पालन करते हुए आप अपनी पढ़ाई पूरी कर देश के उच्चे उच्चे पदों पर पहुंच सकते है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ है। 

सिकंदर कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी के जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में हर वर्ष वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोरंजन कुमार यादव, अनिता शर्मा, विक्रांत कुमार, संतन कुमार, सुबोध कुमार, रविन्द्र कुमार, राज खान,अंजली कुमारी नाशरीन बानो, रानी प्रवीण, बेबी कुमारी, बच्चों में राजन कुमार, संदीप कुमार, अरबाज खान, विशाल कुमार सहित कई बच्चों का काफी सहयोग रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,213