Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 340
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : सदर विधायक ने रामगढ़ उपचुनाव के प्रचार में झोंकी ताकत, बूथ मजबूती को बनाया आधार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : सदर विधायक ने रामगढ़ उपचुनाव के प्रचार में झोंकी ताकत, बूथ मजबूती को बनाया आधार
विज्ञापन
  • रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बह रही बदलाव की बयार : मनीष जायसवाल

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। विधायक मनीष जायसवाल अहले सुबह से देर शाम तक लगातार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में लोगों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं तो वहीं भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जीत की रणनीति बना रहे हैं। 

विधायक मनीष जयसवाल रविवार को अगले सुबह से लेकर देर शाम तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ यहां स्थानीय मतदाताओं से मिलकर वर्तमान झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों को बारीकी से रखते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बदलाव की बयार बह रही है। इस बार मतदाता का मिजाज एनडीए के पक्ष में है और रामगढ़ की जनता एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को भारी मतों से जीतायेगी।

विज्ञापन