Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

स्वर्णरेखा को 24 रन से हराकर अमानत बनी मीडिया कप की चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वर्णरेखा को 24 रन से हराकर अमानत बनी मीडिया कप की चैंपियन
विज्ञापन

मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023

  • शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर राजेश सिंह बने प्लेयर ऑफ द फाइनल

टीम एबीएन, रांची। प्लेयर ऑफ द फाइनल राजेश सिंह के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (34 रन और 3 विकेट) के अलावा कप्तान रूपेश नारायण के 55 और अमित सिंह के तेजतर्रार 29 रन की बदौलत अमानत ने स्वर्णरेखा को 24 रन से हराकर मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। पहले खेलते हुए अमानत ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

जवाबी पारी खेलते हुए स्वर्णरेखा ने तेज शुरुआत की लेकिन निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 119 रन बना पायी। स्वर्णरेखा ने पहले 50 रन मात्र 4.2 ओवर बना लिये थे लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पारी लड़खड़ा गयी। राजेश सिंह के अलावा मोकर्रम अंसारी ने 2 और अमित सिंह ने 1 विकेट लिया।

मैच समाप्ति के बाद विजेता, उपविजेता व अन्य पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि बलबीर दत्त और विशिष्ट अतिथि सौरभ तिवारी, टाटा स्टील के संजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओमरंजन मालवीय व शफीक अंसारी ने पुरस्कृत किया।

इससे पहले खिताबी मुकाबले की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के लिए इस तरह के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर कई वरीय पत्रकार मौजूद रहे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

  • मैन ऑफ द सीरीज : मोनू कुमार (241 रन, 7 विकेट, 3 कैच)
  • बेस्ट बैट्समैन : मोनू कुमार (241 रन)
  • बेस्ट बॉलर : प्रवीण मिश्रा (12.3 की औसत से 10 विकेट)
  • बेस्ट फिल्डर : एएसआरपी मुकेश (5 कैच, 2 रन आउट)
  • फेयर प्ले टीम अवॉर्ड : टीम गंगा
विज्ञापन