Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महाशिवरात्रि पर कांके रोड से निकली भव्य शोभायात्रा झांकी

महाशिवरात्रि पर कांके रोड से निकली भव्य शोभायात्रा झांकी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शिव बारात की भव्य शोभायात्रा झांकी आज कांके रोड स्थित बाबा कालेश्वर शिव मंदिर मिसिरगोंदा से निकलकर गांधीनगर, धावन नगर, कांके रोड होते हुए भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए वार्ड पार्षद नकुल तिर्की और वार्ड पार्षद गुंदरा उरांव, रमेंद्र कुमार, राजेश रजक, श्रवण कुमार, सूरज जायसवाल के नेतृत्व में निकाला गया। 

जिसमें शिव पार्वती गणेश सहित पूरा ब्रह्मांड के जीव जंतुओं की टोलियां इस बारात में शामिल हुए। आज शिव मंदिर गोंदा टाऊन के प्रांगण में शिव पार्वती जी का जयमाला के आयोजन में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। 

इस बारात का आयोजन मिसिर गोंदा के कालेश्वर मंदिर के मुख्य आकर्षण मोनु सिंह, जगदीश उरांव, छोटन लोहार, राजु रजक, सूरज वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई आकर्षक झांकी रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,944