टीम एबीएन, रांची। कांके रोड डैम साइड में बीते दिनों नीतेश्वर शर्मा की दुकान में आग लग गयी थी। जिससे उनकी दुकान जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने इस पर संज्ञान लिया और नीतेश्वर शर्मा को आर्थिक मदद करते हुए 11,000 रुपये का योगदान दिया, जो कि उन्हें लौटाना नहीं है। साथ ही 24,000 रुपये का आर्थिक योगदान संगठन के कोष से दिया गया। यह राशि उन्हें धीरे-धीरे (2,000 प्रतिमाह) लौटायेंगे।
इस पुण्य के कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, प्रवक्ता नरेंद्र पांडेय, संगठन मंत्री रजनीश राय, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र ठाकुर, सनोज कुमार, अखिलेश राय, कुंदन कुमार एवं जितेंद्र कुमार शामिल थे।