Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

महाशिवरात्रि : रात से कतारबद्ध है श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महाशिवरात्रि : रात से कतारबद्ध है श्रद्धालुओं का जनसैलाब
विज्ञापन

टीम एबीएन, देवघर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी में बीते रात से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा का जलार्पण के लिए श्रद्धालु रात्रि से ही कतारबद्ध होकर अपने होल्डिंग प्वाइंट में विश्राम कर रहे थे। अप्रत्याशित रूप से लाखों की संख्या में आये श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पूर्व से चाक-चौबंद व्यवस्था की है। 

सम्पूर्ण रूट के साथ-साथ बीएड कॉलेज, क्यू कॉम्प्लेक्स, नाथबाड़ी व मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध कांवरियों हेतु सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, बायोटाॅयलेट, लाइट के साथ-साथ पूरे रूट लाइन में शिवधुन बजाने की व्यवस्था की गयी है।

विज्ञापन