Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, मैट रैनशॉ टीम में शामिल

दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, मैट रैनशॉ टीम में शामिल
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर की जगह कन्कशन प्लेयर के तौर पर मैट रैनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। वॉर्नर को शुक्रवार को पहले दिन के खेल के दौरान वॉर्नर को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद सिर पर लगी थी।

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वॉर्नर तीसरे टेस्ट में वापसी कर लेंगे। 26 वर्षीय रेनशॉ, जो पहले टेस्ट में 0 और 2 पर आउट हो गये थे, उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि वर्ल्ड नंबर 4 बल्लेबाज ट्रैविस हेड की टीम में वापसी हुई थी।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी, जबाव में भारत ने समाचार लिखे जाने तक दूसरे दिन अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 25 और केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.