एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के वन्य-जीव संरक्षण के इतिहास में शनिवार को एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइये। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते शनिवार को भारत पहुंचेंगे। इन चीतों में सात नर और पांच मादा शामिल हैं।
भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों ने भारत की यात्रा शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार को उन्हें स्वदेश पहुंचायेगा। चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित किया जायेगा। इससे पूर्व नामीबिया से लाये गये आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार सुबह 10 से 11 के बीच चीते एयरफोर्स के प्लेन से ग्वालियर एयरपोर्ट आयेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे तक कूनो नेशनल पार्क पहुचेंगे, जिसके बाद सीएम चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। कूनों में नये मेहमानों के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.