Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में महानिबंधक के लाइब्रेरी रूम में ताला लगवाने का विरोध

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में महानिबंधक के लाइब्रेरी रूम में ताला लगवाने का विरोध
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की आज हुई बैठक में महानिबंधक, झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा बार एसोशिएशन को नियमों के विरुद्ध जाकर बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी रूम में ताला लगवाने एवं गलत ढंग से बार एसोशिएशन को एडवोकेटस एसोशिएशन में समाहित दिखलाने के विरुद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में रिट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है।

विदित हो कि बार एसोशिएशन के महासचिव दिनेश चौधरी ने इस संबंध में 19.1.2023 एवं 14.2.2023 को विस्तृत अभ्यावेदन देकर बार एसोशिएशन लाइब्रेरी सौंपने हेतु दिया था, पर उसपर कोई निर्णय नहीं लेकर बार एसोशिएशन के सदस्यों के साथ अन्यायपूर्ण ढंग से व्यवहार किया जा रहा है जिससे बार एसोशिएशन के सदस्यों में काफ़ी रोष है। बार एसोशिएशन के अध्यक्ष अंजनी कुमार वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के पूर्व एसोशिएशन के प्रतिनिधियों के साथ कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से मिलकर एक बार पुनः विचार किये जाने हेतु सोमवार को मिलने का निर्णय लिया है। अगर समस्या का हल नहीं निकला तो मामला सुप्रीम कोर्ट में जायेगा।

 बैठक में बिनय सिन्हा, सचिव प्रशासन, विद्या शंकर, लाइब्रेरी सचिव, कोषाध्यक्ष  शिव प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, अरविंद प्रकाश मालाकार, अतुल सिन्हा आदि शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,073