टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। सीओ, बरकट्ठा और गोरहर थाना प्रभारी ने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन को लेकर छापेमारी के क्रम में एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए कुछ लोंगो ने सड़क अवरुद्ध कर हंगामा करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में सात लोंगो पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बरकट्ठा परसाबाद मार्ग पर एक ट्रैक्टर अवैध बालू परिवहन करते हुए छापेमारी अभियान के तहत पकड़ा गया। जब्त ट्रैक्टर में एक सौ घन फीट अवैध बालू लदा मिला। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाने के क्रम में कुछ लोंगो ने एक कार को सड़क पर खड़ी कर रोड को अवरुद्ध कर दिया गया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सीओ ने दर्ज प्राथमिकी में ट्रैक्टर मालिक नितिन यादव ग्राम बंडासिंघा, गोरहर, चालक रवि सिंह ग्राम बेडोकला, विजय यादव, त्रिवेणी यादव, अशोक यादव, लक्ष्मण यादव सभी ग्राम बरकट्ठा और बुधन पिता प्रयाग पंडित को सरकारी काम में बाधा पहुचाने, हंगामा और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक आरोपी अभियुक्त बनाया है।