Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमसांडी : प्रखंड की 11 बेटियों को सदर विधायक ने दिया लहंगा

कटकमसांडी : प्रखंड की 11  बेटियों को सदर विधायक ने दिया लहंगा
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमसांडी। प्रखंड में सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से गंगा कुमारी पिता रविन्द्र माली ग्राम शारगारू कला विद्या कुमारी पिता काशी महतो ग्राम पबरा सुषमा कुमारी पिता केदार केसरी ग्राम कटकमसांडी सुधा रानी पिता रामचंद्र साव ग्राम रेबर काजल कुमारी वचनदेव भुइयां ग्राम आराभुसाई काजल कुमारी जगरनाथ प्रजापति विद्या कुमारी अनिरुद्ध राणा, मधु कुमारी पिता चंद्रजीत कुमार ग्राम डांटो खुर्द भारती कुमारी पिता प्रमोद भुइयां ग्राम ऐदला शिला कुमारी पिता नवश भुइयां कोमल कुमारी पिता बनेश्वर दास ग्राम लूपुंग की रहने वाली है उन्हे उपहारस्वरूप लहंगा भेट किया गया।

परिवार के लोगों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। यही छवि इनको औरों से अलग बनाता है। हम लोगों की दिली इच्छा है कि अगली बार पुन: विधायक बने और मंत्री बनके क्षेत्र में आये तथा अपने क्षेत्र की सेवा करें। मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि क्षेत्र के अग्रतर विकाश के लिए हमेशा आगे रहेंगे। पिछले वर्ष के भांति इस बार भी लहंगा वितरण किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,693