टीम एबीएन, इचाक। इचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्ल पंचायत अन्तर्गत 17 से 23 फरवरी तक की जायेगी ग्राम सभा। उक्त बातें पंचायत के मुखिया सकेंद्र मेहता ने बताये। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी से 23 फरवरी तक ग्राम सभा अयोजित किया जायेगा। जिन लोगों को ग्राम सभा में योजना को चढ़ाना हो वैसे व्यक्ति इस ग्राम सभा में आकर योजना जरूर चढ़ा ले।
पंचायत सेवक मनोज कुमार दुबे ने पंचायत के लोगों से अपील किया की ग्राम सभा में 14वीं वित, 15वीं वित, मनरेगा और आवास आदि चीजों को ग्राम सभा में चढ़ा ले। संबंधित जानकारी देते हुए रोजगार सेवक विनय रजक ने बताया की योजना जैसे कूप, डोभा, टीसीबी, मेढबंदी, नाली, गली, चबूतरा, पीसीसी रोड, चापाकाल, कूप रिपेयर, गाय बकरी सेड, छठ घाट, समशान घाट, आदि योजना ग्राम सभा में आकर चढ़ा ले। बीएफट रीतलाल मेहता ने बताया की ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना भी चढ़ेगा।