टीम एबीएन, रांची। झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम को रांची पहुंच गए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद नये राज्यपाल का स्वागत किया। रांची पहुंचे नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
एयरपोर्ट में ही नए राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया गया। नये राज्यपाल शनिवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।