Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोस्सनर कॉलेज में मनी वीर बुधु भगत की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोस्सनर कॉलेज में मनी वीर बुधु भगत की जयंती
विज्ञापन
  • शहीदों की तरह अपना-अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : प्राचार्या इलानी पूर्ती 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को गोस्सनर कॉलेज रांची में शहीद वीर बुधु भगत की जयंती मनाई गई। वीर बुधु भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 को हुआ था और 13 फरवरी 1832 को शहीद हो गए थे। सर्वप्रथम वीर बुधु भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई। 

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ती ने वीर बुधु भगत की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका एकमात्र लक्ष्य था देश को गुलामी की जंजीर से बाहर निकालना। उसी तरह विद्यार्थियों को भी वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर अपना अपना लक्ष्य निर्धारण कर उसे पाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों का लक्ष्य होना चाहिए। बेहतर पढ़ाई कर अच्छा रिजल्ट करना और जिम्मेवार नागरिक बनना। 

मौके पर राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनय जॉन ने कहा कि  विद्यार्थियों को वीर बुधु भगत सहित झारखंड के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी जानने की जरूरत है। उनकी शहादत को हमें स्मरण करना चाहिए। मानव शास्त्र विभाग के डॉ योताम कुल्लू ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह समाज अपना अस्तित्व भी खो देता है। 

प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो ने विषय प्रवेश कराया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो प्रोफेसर, फ्रांसिस मुर्मू सहित काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कोरनेलियुस  मिंज ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,042