Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महाशिवरात्रि : राजधानी की सड़कों पर रांची पुलिस ने बढ़ायी चौकसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाशिवरात्रि : राजधानी की सड़कों पर रांची पुलिस ने बढ़ायी चौकसी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पलामू जिले में महाशिवरात्रि से पहले हुई झड़प के बाद रांची की पुलिस भी सतर्क हो गयी है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है। वहीं, 200 जवानों को रांची की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजधानी में बेहद भव्य तरीके से शिवरात्रि का आयोजन होता है। इस दौरान शिव बारात भी निकाली जाती है। ऐसे में सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये गये हैं। शहरी और ग्रामीण थानेदारों को संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस रखने को कहा गया है। साथ ही थानेदार खुद अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाते रहें, इसे लेकर भी निर्देश जारी किये गये हैं।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी प्रकार की सूचना मिलने के बाद अपने आसपास के थाना प्रभारी और डीएसपी से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी को पीसीआर और टाइगर पुलिस के भी लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। शिव बारात के दौरान सुरक्षा के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किया गया है, जिनकी तैनाती की जायेगी।

शिवरात्रि के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल में एक स्पेशल टीम बनी है, जो भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है। एसएसपी ने बताया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले और सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 

एसएसपी के अनुसार अनुसार सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। कई ग्रुप के एडमिन को पहले से बता दिया गया है कि अगर भड़काऊ पोस्ट किया तो कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन