- स्वास्थ्य बीमा और डेथ क्लेम के लिए बजट में राशि का प्रावधान करने की मांग
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 2023-2024 के बजट में राज्य के अधिवक्ताओं के हित में अधिवक्ता एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान करने की मांग की है।
इसके साथ ही संघ ने अधिवक्ता की मृत्यु होने पर अधिवक्ता के आश्रितों को 25 लाख रुपये का डेथ क्लेम देने, नये एवं युवा अधिवक्ताओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि देने के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने की मांग मुख्यमंत्री से किया है। संघ ने मुख्यमंत्री से झारखंड सरकार द्वारा की गयी कोर्ट फीस वृद्वि को वापस लेने एवं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष दिनेश चैधरी, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, निरंजन राम आदि शामिल थे।