Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : हिंसा के बाद हालात सामान्य, तैनात हैं 1000 पुलिसकर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : हिंसा के बाद हालात सामान्य, तैनात हैं 1000 पुलिसकर्मी
विज्ञापन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। जिले के पांकी में दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि बुधवार देर रात भी एक घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक तत्परता से इस पर काबू पा लिया गया।
इधर, पांकी की घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने बुधवार देर रात तक पांकी इलाके में पेट्रोलिंग की है। पुलिस की टीम एक-एक इलाके पर नजर बनाए हुए है, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

पलामू के पूर्व एसपी सह सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात को देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। इंद्रजीत महथा पलामू पहुंच गये हैं। वहीं, मौके पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पलामू के पांकी की घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिनकी दुकानें और घर जली है उनसे नुकसान के बारे में पूछा जा रहा है। पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। घटना में जख्मी पुलिस कर्मियों की हालात सामान्य है और वे अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पांकी के इलाके में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। गुरुवार को बाजार और इलाके के स्कूल भी बंद हैं। हिंसा को देखते हुए पांकी इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरणद्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गये। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। बीच बचाव करने गये पुलिस के कई जवान जख्मी हो गये। इसके बाद देर शाम 15 और 16 फरवरी को पलामू में इंटरनेट सेवा ठप रखने का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,128