Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सुरेश्वर महादेव मंदिर में 18 फरवरी को धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुरेश्वर महादेव मंदिर में 18 फरवरी को धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन होना है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। वर्ष में 2022 में आठ मई को मंदिर में बाबा भोले नाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। इस नाते आयोजन समिति को पहली बार मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का मौका मिल रहा है।

इस दिन सुबह चार बजे भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया जायेगा। इसके बाद व्यवस्थित तरीके से भक्त भी जलार्पण कर सकेंगे। संध्या काल में महाआरती के बाद शिव बारात निकलेगी जो महादेव मंडा होते राम मंदिर तक जायेगी। इस मंदिर में ही माता पार्वती और शिवजी का विवाह संपन्न होगा।
संतोष कुमार ने बताया कि शिव बारात में घोड़ा नाच होगा।

 साथ ही कानपुर और इंदौर से आने वाले कलाकार भव्य झांकी पेश करेंगे। ढोल मांदर और तुरतुरी बजाते बारात राम मंदिर जायेगी। स्काई इवेंट के कलाकार भगवान भोले नाथ और मां पार्वती का रूप धरे अपने सहयोगी कलाकारों के साथ सजे हुए ट्रेलर में एक से एक झांकी पेश करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,551