टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 15/2/23 दिन बुधवार को लोहरदगा गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 22वां वार्षिक उत्सव के अवसर पर सर्वप्रथम सुबह 9 बजे से दैनिक पूजन के साथ सुंदरकांड, महाआरती एवं दोपहर 1 से मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।
रात्रि 7 बजे आरती के पश्चात 51 केजी का केक काटा गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें तमाम सरना सनातनी बंधुओं से इस वार्षिक उत्सव पर उपस्थित होकर आरती में शामिल होकर सनातनी एकता का परिचय देते हुए भंडारे का लाभ उठाने की अपील की गयी थी।