Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वचन समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वचन समारोह
विज्ञापन
  • विद्यार्थी बुद्ध के संदेश अप्प दीपो भव: को आत्मसात करें : प्राचार्य एसके मिश्रा 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कक्षा दशम के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक महाहवन आयोजित किया गया। तत्पश्चात ज्ञानदीप प्रज्ज्वलित कर परीक्षार्थियों के उन्नत भविष्य के लिए मंगलकामना की गयी। 

वैदिक रीति रिवाज से शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के ललाट पर तिलक लगाकर आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की संगीत मंडली ने हृदयस्पर्शी संगीत प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। 

वर्ग शिक्षकों तथा सभी विषयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी बातें बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। सुपरवाइजरी प्रमुख राजश्री मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद के साथ परीक्षोपयोगी सलाह भी दिये। 

मौके पर प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों से महात्मा बुद्ध का संदेश अप्प दीपो भव: को आत्मसात करने का आह्वान किया। उनके मुताबिक डीएवी के विद्यार्थी संस्कारी होते हैं। जीवन में कुछ भी करने, बनने से पहले एक अच्छा, संवेदनशील तथा ईमानदार व्यक्ति बनना आवश्यक है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्त्तव्यपथ पर पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों सेअपना लक्ष्य निर्धारित करके सतत प्रयास व परिश्रम करने के लिए प्रेरित कियो  कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी की शिक्षिका श्वेता उपाध्याय ने किया। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,430